छत्तीसगढ़ः बीजापुर में युवक को अगवा कर नक्सलियों ने उसकी कर दी हत्या
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक युवक को अगवार कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। बीते रविवार की देर रात को नक्सलियों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद सोमवार की सुबह गांव के चौक पर युवक की लाश मिली। हालांकि अभी युवक की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। घटना कुटरू थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, अंबेली गांव में रविवार की देर रात 6 से 8 की संख्या में नक्सली नक्सली पहुंचे और 32 वर्षीय बामन पोयम के घर में घुसकर उसको अगवा किया और अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद उसकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। अगले दिन उसका शव कुटरू-बेदरे मार्ग पर अंबेली चौक में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की गई है। नक्सलियों ने किस वजह से ग्रामीण की हत्या की है इसका पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुटरू इलाके में नक्सलियों का डीवीसी मेंबर दिलीप सक्रिय है। इस घटना के पीछे उसका हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications