छत्तीसगढ़ः बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडर शहीद, एक जवान घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर शहदी हो गए। इस मुठभेड़ को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि बसागुड़ा थाना क्षेत्र के पुटकेल के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडर एसबी टिर्की शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया है।

दरअसल, जिले के बसागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान देर रात सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान पुटकेल के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं देर रात चली इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
वहीं घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Recommended Video
इसके अलावा ट्वीट कर लिखा कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही बीजापुर जिले में चार सीआरपीएफ जवान आईइडी ब्लास्ट में घायल हो गए थे। बस्तर रेंज IG पुलिस सुंदरराज पी ने बताया कि ये घटना मोदकपल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके में दोपहर 3 बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि CRPF की 153वी बटालियन के जवानों की टीम इस इलाके में एक ऑपरेशन पर थी, तभी मुर्किनार रोड पर ये विस्फोट हुआ।












Click it and Unblock the Notifications