BIJAPUR: किसान न्याय योजना ने बदली तस्वीर, खुशहाल हुए बीजापुर के किसान

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। भूपेश बघेल सरकार के पौने पांच सालों में किसानों की आमदनी में लगातार वृद्धि हुई। जिससे जिले के किसान खुशहाल दिखाई दे रहे हैं। साल 2019-20 में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से धान उपार्जन का उचित मूल्य प्रदान करने हेतु आदान सहायता के रुप में हर एकड़ की दर से 9 हजार रुपए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से दी जाने लगी है।

KISAN CG

साल 2019-20 में 988़9 किसान इस योजना से लाभान्वित हुये है । वहीं लगातार हर साल किसानों की संख्या में वृद्धि देखने को मिला, जिसके माध्यम 2020-21 में 1883, 2021-22 में 3781 वहीं 2022-23 में 1997 किसानों की वृद्धि हुई है, जो राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभार्थी बने वहीं धान रकबे में भी लगातार बढ़ोत्तरी प्रतिवर्ष हुआ है ।

2019 में 7063.5 हेेेक्टेयर, 2020-21 में 5996, 2021-22 में 5020 और साल 2022-23 में 4909 हेेक्टेयर रकबा में बढ़ोत्तरी हुई है । इसी प्रकार प्रति हेक्टेयर उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2019-20 में आरंभ हुई, वहीं 2018-19 में योजना शुरु होने के पहले 66353 हेक्टेयर रकबा बढ़कर 2022-23 में 86210 हेक्टेयर हो चुका है।

धान का उत्पादन 2018-19 में 59.400 हेक्टेयर में 97199 टन था,वह अब 2022-23 में 75691 हेक्टेयर 1,72,424 टन का उत्पादन तक पहुंच चुका है। बीते पौने पांच सालों में 02 सहकारी बैंक शाखा खुलने और धान खरीदी केन्द्र की तादाद 16 से बढ़कर 26 हो चुकी है

यह भी पढ़ें CG: मलकीत हत्याकांड पर CM भूपेश का बयान, भाजपा घटना को दे रही है सांप्रदायिक रंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+