छत्तीसगढ़ः बीजापुर में IED ब्लास्ट होने से एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे सुरक्षाबल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू इलाके के अम्बेली गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। इस हमले में एक सुरक्षा बल का जवान शहीद हो गया है। वहीं एक जवान घायल हो गया है। आईईडी की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक शहीद हो गए। जबकि आरक्षक अमर ठाकुर घायल हो गए हैं। कुटरू एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

bijapur ied blast soldier martyred and some injured

घटना सुबह साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। कुटरू से एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर जवान निकले थे, उसी वक्त नक्सलियों ने ब्लास्ट कर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+