CG Election: पहले भूपेश बघेल अब टीएस सिंहदेव, बस्तर पर कांग्रेस के फोकस की क्या वजह, पिछली बार कैसे थे नतीजे?

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रविवार से बस्तर दौरे पर हैं। वे यहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसंपर्क कर सभाएं भी ले रहे हैं।

सिंहदेव के इस बस्तर दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पहले की अपेक्षा इस बार सिंहदेव खुलकर मुखरता से लोगों से मिल भी रहे हैं। खास बात ये है कि सिंहदेव की सभा में लोग भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जो कांग्रेसी कार्यकर्ता पहले उनसे दूरी बनाकर रखते थे, वे भी उनके आस-पास दिखने लगे हैं।

Bijapur Assembly Election

रविवार को सिंहदेव ने बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के आवापल्ली में कार्यकर्ता जनसंपर्क कार्यकम चलाया, जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा की। वहीं सभा को भी उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया।

बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के बड़े किलेपाल में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए और यहां भी उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसी तरह कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा के गम्हरी में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

इस बार सिंहदेव के बस्तर दौरे में कई बदलाव दिख रहे हैं। दरअसल ढाई साल पहले सीएम की कुर्सी को लेकर सीएम भूपेश बघेल के साथ सिंहदेव के विवाद के चलते दोनों के बीच खटास आ गई थी। ये खटास सार्वजनिक देखने को मिलती थी। जिन कार्यक्रमों में सिंहदेव पहुंचते थे, वहां सीएम और सीएम समर्थक कार्यकर्ता नहीं पहुंचते थे। वहीं सीएम के कार्यक्रमों में सिंहदेव और उनके समर्थकों की दूरी साफ देखने को मिलती थी।

बताया जा रहा है कि बस्तर विधानसभा की 12 सीटों में अभी कांग्रेस ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है, उनमें से करीब 6 उम्मीदवार सिंहदेव समर्थक हैं। इनमें जगदलपुर शीट से जतिन जायसवाल का नाम प्रमुख है। इसके अलावा करीब पांच अन्य ऐसे प्रत्याशी हैं, जो सिंहदेव समर्थक माने जाते हैं। हालांकि सरकार में रहते हुए टीएस ने इनसे कभी मदद नहीं मांगी, लेकिन माना जा रहा है कि जब भी टीएस आर-पार के मूड में आएंगे तो वे सिंहदेव के समर्थन में आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+