कांग्रेस महाधिवेशन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कहा, कांग्रेस के महाधिवेशन पर पूरी दुनिया की नज़र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने स्वागत भाषण देकर कांग्रेस समिति का प्रदेश में महाधिवेशन करने के लिए आभार जताया,वहीं इसके बाद मुकुल वासनिक ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया,तो छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का श्रेय राहुल गांधी को दिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होना है। आज सोमवार को महाधिवेशन में राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इसे पहले शनिवार को दूसरे दिन शुरुआत खड़गे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी, भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने स्वागत भाषण देकर कांग्रेस समिति का प्रदेश में महाधिवेशन करने के लिए आभार जताया,वहीं इसके बाद मुकुल वासनिक ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा।इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओ ने भी अपना उद्बोधन दिया।
राहुल गांधी की तरफ देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ देश का हृदय स्थल है, खड़गे जी , सोनिया जी और राहुल जी,वेणुगोपाल जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अधिवेशन करने का निर्णय लिया है,इसके लिए मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
ऐसे समय में देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी जी की तरफ देश बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहा है। कांग्रेस के पार्टी के अधिवेशन पर देश की नहीं दुनिया की निगाहें हैं,क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा जी बताये रास्ते से केंद्र की सरकार भटक गई है और यह अधिवेशन ऐसे समय पर हो रहा है,जब भारत के अपने पड़ोसी देशो के साथ संबंध ठीक नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया था,उसे पूरा करने में सफल रहे:भूपेश बघेल
Recommended Video
सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के अधिवेशन में पधारे मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बीते 4 साल में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बताये रास्ते और विज़न पर पर काम किया है। किसान,आदिवासी,महिलाएं समेत सभी वर्गों को काम मिल रहा है,इसी वजह से देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में हैं। बघेल ने आगे कहा कि जब मैंने मुख्यमंत्री का पद नहीं संभाला था, तब राहुल गांधी जी ने कहा था कि सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगे कि मेरी सरकार है और आज मै दावे से कह सकता हूं कि राहुल जी छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया था,उसे हम पूरा करने में सफल रहे हैं।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications