भिलाईः देर रात मटन पकाने से पत्नी ने किया मना तो पति ने की हैवानियत
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के खुर्सीपुर थाना क्षेत्र के बापू नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी का हथौड़ा से सिर फोड़ दिया। आरोपित देर रात मटन लेकर घर पहुंचा और पत्नी से बनाने को कहा। इस पर जब पत्नी ने मसाला खत्म होने की बात कही तो पति आग बबूला हो गया और घर में रखी हथौड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस दौरान पत्नी चीखने-चिल्लाने लगा। पीड़िता की आवाज सुनकर मौके पर उसका देवर पहुंचा और पति की मार से बचाया। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देर रात पति ने मटन पकाने को कहा
स पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बापू नगर खुर्सीपार की रहने वाली रिंकी भारती ने अपने पति राजेंद्र बारती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बीते रविवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे पति मटन लेकर आया और उससे बनाने को कहा। पत्नी ने मसाला न होने का हवाला देते हुए मटन न पकाने की बात कही तो आरोपित ने हथौड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया।

सिर पर हथौड़ी से किया हमला
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के देवर रवि भराती ने डायल 112 पर फोनकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी जान बचाई थी। जिला अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। उसके बयान के आधार पर आरोपित पति राजेंद्र भारती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications