Bhanpuratapur By Election: कांग्रेस खेलेगी इमोशनल कार्ड, दिवंगत MLA मनोज मंडावी की पत्नी को मिल सकता है टिकट
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव चुनाव सभी सियासी दलों के लिए बेहद खास बनता जा रहा है। कांग्रेस चुनाव जीतकर यह जताना चाहेगी कि प्रदेश में 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी जनता का विश्व उसपर कायम है।भानुप्रतापुर के दिव
Bhanupratapur By Election छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब सालभर पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह चुनाव सभी सियासी दलों के लिए बेहद खास बनता जा रहा है। कांग्रेस चुनाव जीतकर यह जताना चाहेगी कि प्रदेश में 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी जनता का विश्व उसपर कायम है,तो वही भाजपा चाहेगी कि किसी भी तरह जीत हासिल की जाये,क्योंकि यह उसकी वापसी का संकेत होगा। बहरहाल इस चुनाव में कांग्रेस को दिवंगत विधायक मनोज मंडावी के नाम से सहानुभूति वोट जुटाने की कोशिश करेगी।

इस बीच सबसे बड़ी बड़ी अपडेट यह है कि भानुप्रतापुर के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने अपनी शासकीय नौकरी से सेवा मुक्ति का आवेदन दे दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उनको भानुप्रतापपुर सीट से मैदान में उतारेगी। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने आज भानुप्रतापपुर के दौरे पर पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद खाली पड़ी सीट पर बीते शनिवार को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। भानुप्रतापपुर की जनता अपना अगला विधायक चुनने के लिए 5 दिसम्बर को मतदान करेगी और 8 दिसम्बर को काउंटिग के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मशहूर Dholkal Ganesh की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, अंग्रेजी में लिख दिया नाम, मामला दर्ज












Click it and Unblock the Notifications