Congress President मल्लिकार्जुन खड़गे को छत्तीसगढ़ से शुभकामनाएं,CM भूपेश ने कहा,देश और दल मजबूत होगा
मल्लिकार्जुन खड़गे के तौर पर कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। खड़गे का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद उन्हें पूरे देशभर के कांग्रेस नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्
Congress President Election मल्लिकार्जुन खड़गे के तौर पर कांग्रेस को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। खड़गे का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद उन्हें पूरे देशभर के कांग्रेस नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समेत कई ने नेताओं ने ट्विट करके मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने की बधाई दी है।
Recommended Video

सीम भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली के संयुक्त अनुभव के 'हस्ताक्षर और संस्थान' श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।हम सब कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में देश और दल को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने ट्विट किया कि महान भारत के 130 साल पुरानी पार्टी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष बनने पर श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी को बहुत बधाई शुभकामनाएं।देश की आज़ादी एवं बलिदान,त्याग,तपस्या,समर्पण, संघर्षो से जन्मे कांग्रेस परिवार को आपके अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा।
सीनियर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने ट्विट किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ समर्पित सदस्य, राज्यसभा सांसद माननीय श्री खड़गे जी को एआईसीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। देश की लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में जीत हासिल कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी ट्विट करके मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।
गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुल 9 हजार 385 वोटों में सात हजार 897 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया है ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान 17 अक्टूबर हुआ था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव में हो गई सुलह, फिर साथ दिख रही है जय वीरू की जोड़ी












Click it and Unblock the Notifications