Elvish Yadav को लॉरेंस गिरोह से मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की डिमांड, आखिर कितनी है यूट्यूबर की कमाई?

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले गैंग ने दो दिन में 10 करोड़ रुपये की डिमांड की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी एक विदेशी वॉट्सऐप नंबर से भेजी गई है, जिससे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एल्विश यादव ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था, जिसे वे उठा नहीं पाए। इसके बाद उसी नंबर से एक मैसेज भेजा गया, जिसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

Elvish Yadav

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने दी धमकी- 2 दिन में 10 करोड़ रुपये दो वरना?

मैसेज में धमकी दी गई कि अगर दो दिनों के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो एल्विश यादव और उनके पिता दोनों को गोली मार दी जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा होने का दावा किया। ऐसा ही धमकी भरा संदेश कथित तौर पर एल्विश यादव के पिता को भी भेजा गया था।

विदेशी वॉट्सऐप नंबर ट्रैक कर रही पुलिस

धमकी मिलने के बाद, एल्विश यादव ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। उनकी शिकायत के आधार पर, सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वॉट्सऐप नंबर के साेर्स और भेजने वाले की पहचान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी वॉट्सऐप नंबर को ट्रैक कर रहे हैं।

जांच अधिकारी यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इस धमकी का सीधा संबंध किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क से है, या इसका मकसद महज डर और दहशत फैलाना था। पुलिस गहनता से हर पहलू की जांच कर रही है।

एल्विस के घर के बाहर हुई थी गोलाबारी

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव सुरक्षा से जुड़े किसी विवाद में उलझे हैं। अगस्त 2025 में, उनके आवास के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों पर अज्ञात हमलावर आए और कथित तौर पर उनके घर के पास लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की थी।

Who is Elvish Yadav? कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स में से एक हैं। उन्होंने 2023 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर खूब शोहरत बटोरी थी। हरियाणवी-शैली की कॉमेडी, व्लॉग्स और आम लोगों से जुड़े कंटेंट के लिए मशहूर एल्विश के इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

Elvish Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Elvish Yadav की कुल संपत्ति (Net Worth) का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमान के अनुसार यह लगभग ₹10 करोड़ से ₹40 करोड़+ के बीच मानी जाती है। उनकी कमाई समय, ब्रांड डील्स और व्यूज़ के अनुसार बदलती रहती है।

Elvish Yadav यूट्यूब से कितनी करते हैं कमाई?

एल्विश यादव की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमान के अनुसार यह लगभग ₹10 करोड़ से ₹40 करोड़+ के बीच मानी जाती है। उनकी कमाई समय, ब्रांड डील्स और व्यूज़ के अनुसार बदलती रहती है।

Elvish Yadav कहां-कहां से करते हैं कमाई?

वहीं एल्विस यादव कोबिग बॉस OTT 2 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों बढ़ गई। बिग बॉस में जीत की इनामी राशि लगभग ₹25 लाख थी, इसके अलावा टीवी शो और इवेंट्स से भी अच्छी कमाई होती है सोशल मीडिया के अलावा भी उनकी कमाई के कई स्रोत हैं। कपड़ों और मर्चेंडाइज ब्रांड, म्यूजिक वीडियो, इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस से भी एल्विस मोटी कमाई करते हैं।

Elvish Yadav के सोशल मीडिया पर कितने हैं फॉलोअर्स?

यूट्यूब: लगभग 16+ मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
इंस्टाग्राम: 20.6M फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+