उर्विल पटेल का तूफान, IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाई तबाही, पर्ची सेलिब्रेशन से जीता दिल

Urvil Patel: आईपीएल में एक नया तूफ़ान आया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से वो तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड बुक के पन्ने ही पलट गए। उर्विल ने मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक ठोक कर संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास का सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

उर्विल ने इस जादुई आंकड़े के साथ भारतीय स्टार यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है। यशस्वी ने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 13 गेंदों में फिफ्टी जड़कर सनसनी फैलाई थी। अब ठीक 3 साल बाद उर्विल पटेल ने उसी करिश्मे को दोहराते हुए खुद को आईपीएल इतिहास के शिखर पर पहुंचा दिया है, फिफ्टी जड़ने के बाद जेब से उन्होंने पर्ची निकाली। उसमें क्या लिखा था, यह जानकारी सामने नहीं आई।

Urvil Patel
Photo Credit: BCCI

आईपीएल के इतिहास में 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ने वाले दिग्गजों की एक लंबी कतार है, लेकिन 13 गेंदों का पहाड़ चढ़ना सिर्फ इन दो भारतीयों के बस की बात रही है। आइए देखते हैं आईपीएल की सबसे तेज टॉप-5 फिफ्टी किन प्लेयर्स के नाम हैं।

  • 13 गेंद: यशस्वी जायसवाल (RR) vs KKR, 2023
  • 13 गेंद: उर्विल पटेल (CSK) vs LSG, 2026
  • 14 गेंद: केएल राहुल (PBKS) vs DC, 2018
  • 14 गेंद: पैट कमिंस (KKR) vs MI, 2022
  • 14 गेंद: रोमारियो शेफर्ड (RCB) vs CSK, 2025

क्यों खास है Urvil Patel पर्ची सेलिब्रेशन?

अपनी ऐतिहासिक फिफ्टी पूरी करने के बाद उर्विल ने जेब से एक पर्ची निकाली और उसे कैमरे के सामने दिखाया। क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि यह उन आलोचकों को जवाब था जो उनकी तकनीक और टीम में चयन पर सवाल उठा रहे थे। अपनी इस पारी से उन्होंने न केवल मैच का पासा पलटा, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि असली दम कागजों पर नहीं, मैदान पर दिखता है। वह 23 गेंदों में 62 रन बना आउट हो गए, इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 2 चौके आए।

30 लाख के Urvil Patel ने जीत लिया दिल

घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले उर्विल पटेल को इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने मात्र 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+