IPL 2026: स्टार क्रिकेटर ने तोड़ा BCCI का प्रोटोकॉल, होटल रूम में बाहरी मेहमानों की दी एंट्री? बढ़ीं मुश्किलें

IPL 2026, BCCI Restrictions: आईपीएल (IPL) के 19वें सीजन के बीच अनुशासन और सुरक्षा को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक गुमनाम स्टार खिलाड़ी द्वारा होटल प्रोटोकॉल का बार-बार उल्लंघन करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी पकड़ सख्त कर ली है। आरोप है कि बोर्ड की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) की स्पष्ट मनाही के बावजूद उस खिलाड़ी ने अपने कमरे में कई बाहरी मेहमानों को एंट्री दी।

देर रात होटल में आए बाहरी मेहमान (IPL 2026, BCCI Restrictions)

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने खिलाड़ी की गतिविधियों में बार-बार उल्लंघन पाया। यह खिलाड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी कर बिना आधिकारिक अनुमति के देर रात मेहमानों को अपने कमरे में बुला रहा था। गौरतलब है कि इस सीजन की शुरुआत में ही बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे कि किसी भी निजी मेहमान को टीम मैनेजमेंट की अनुमति के बिना रूम में बुलाना प्रतिबंधित है।

IPL 2026 1

हनी-ट्रैप और सूचना लीक होने का डर

बीसीसीआई की इस सख्ती के पीछे बड़ी वजह खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की प्रतिष्ठा है। बोर्ड को आशंका है कि अनधिकृत लोगों से बढ़ती नजदीकियां खिलाड़ियों को हनी-ट्रैप या सट्टेबाजी के जाल में फंसा सकती हैं। इसके अलावा टीम की रणनीतियों और खिलाड़ियों की सेहत से जुड़ी जानकारी लीक होने का खतरा भी बना रहता है। यही वजह है कि एसीयू अब होटल एक्सेस और खिलाड़ियों की ऑफ-फील्ड गतिविधियों की कड़ी निगरानी कर रहा है।

जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की तैयारी

एक पूर्व फ्रेंचाइजी अधिकारी ने बताया कि कई बार सीनियर खिलाड़ी अपने रसूख और टीम में अपनी अहमियत का इस्तेमाल कर नियमों को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। यह प्रवृत्ति प्रबंधकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बोर्ड अब ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की तैयारी में है। बीसीसीआई अब ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+