छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए निकले बस्तरिया नेता-पदाधिकारी

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहला चरण खत्म होने के बाद अब बस्तर के राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए निकल गए हैं।

ऐसे में बस्तर के राजनीतिक दलों के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि जहां बस्तर में पहले चरण में हुए मतदान के दौरान यहां राष्ट्रीय सहित प्रदेश स्तर के नेता पहुंचे थे। यहां प्रत्याशियों के पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया।

Chhattisgarh Assembly Elections 2023:

अब 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले चल रही सियासी सरगर्मियों में बस्तर के नेता भी शामिल हो गए हैं। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता भी दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। बस्तर में सम्पन्न हुए पहले चरण के मतदान के बाद अब अपनी ही पार्टी के दूसरी विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं

मालूम हो कि दूसरे चरण में 17 नवंबर को प्रदेश की 70 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में उन विधानसभाओं में जहां नेता-कार्यकर्ता अब वहां के प्रत्याशी को जीत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं बस्तर में अच्छे मतदान के प्रतिशत को वहां भी बरकरार रखने लोगों को वोट देने प्रेरित भी कर रहे हैं।

इससे पहले 7 नवंबर को बस्तर की 12 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान बस्तर संभाग की 12 सीटों में 74.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। बाकी बची 70 सीटों में भी मतदान का प्रतिशत बढाने को लेकर लगातार कवायद जारी है।

राजनीतिक जानकर बताते हैं कि मतदान का प्रतिशत भी एक तरह से सरकार के तख्तापलट का संकेत होते हैं। पिछली बार से ज्यादा मतदान विरोधी दल के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि मतदान का बढ़ा हुआ प्रतिशत कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा करता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। इसीलिए मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी से विरोधी दलों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+