बस्तरः आंगन में खेल रहे तीन बच्चे आग की चपेट में आए, दो मासूम भाई जिंदा जल गए

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी के मुरकुची गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में रखे पैरावट में आग लगने से दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। उसे परिजनों ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पैरावट में आग कैसे लगी हालांकि इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घर के आंगन में रखे पैरावट के पास 9 वर्षीय सुजीत, 5 वर्षीय विजेंद्र और चार वर्षीय मुकेश काफी देर से खेल रहे थे। इस दौरान पैरावट में अचानक आग लग गई। परिजनों और गांव के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

bastar two brother burnt alive and one injured

आग की लपटें इतनी तेज थी कि सुजीत और विजेंद्र दोनों सगे भाई जिंदा जल गए। सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। विजेंद्र की थोड़ी सांसें चल रही थीं, जिसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। हालांकि मुकेश को किसी तरह से बचा लिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आग में झुलसा बच्चा अभी ठीक है। शरीर के कुछ अंग ही आग के चपेट में आए हैं।

जगदलपुर एसडीओपी घनश्याम तामड़े ने बताया कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही भानपुर थाना से जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

रायपुर के बिरगांव इलाके में एक युवक पर उसके दोस्त ने ही जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल युवकों के एक ग्रुप ने पहले तो साथ मिलकर शराब पी, नॉनवेज खाया साथ मिलकर जश्न मनाया। इसके बाद आपसी विवाद के चलते दो दोस्तों मंे झगड़ा हुआ। ग्रुप के लड़कों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है और मारपीट में शामिल फरार लड़कों की तलाश की जा रही है। बुधवार को घायल युवक का इलाज उरला इलाके के एक अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+