छत्तीसगढ़ः कोरोना के चलते हार्डकोर 40 लाख रुपये का इनामी नक्सली हरिभूषण की मौत

बस्तर। नक्सली कमांडर और तेलंगाना राज्य समिति के सचिव यापा नारायण उर्फ हरिभूषण की कोरोना के चलते मौत हो गई। सोमवार की रात को बीजापुर-सुकमा सीमावर्ती क्षेत्र में हरिभूषण के मौत की पुष्टि छत्तीसगढ़ पुलिस ने की। बस्तर के इंस्पेक्टर जनरल आईजी पी सुंदरराज के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बस्तर पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना स्टेट कमेटी सेक्रेटरी हरिभूषण सहित कुछ सीनियर नक्सल कैडर कोरोना संक्रमण के चपेट में हैं और उनकी हालत गंभीर है। हरिभूषण के लिए 40 लाख रुपये का इनाम था। सुंदरराज के अनुसार, हरिभूषण इन दिनों बीजापुर-सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के मिनागुरम-भट्टीगुडम-जबगट्टा गांव के जंगलों में था जहां उसकी मौत हुई।

bastar naxali haribhushan died due to corona virus

इंस्पेक्टर जनरल ने यह भी बताया कि हरिभूषण छत्तीसगढ़ में 22 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि हरिभूषण को यापा नारायण, जगन और दुर्योधन के नाम भी जाना जाता था। उनके अनुसार हरिभूषण तेलंगाना के महबूबनगर के मेदागुडम गांव का निवासी था एवं उसपर 40 लाख रुपये से अधिक का इनाम है।
सुंदरराज कहा कि माओवादी नेताओं के दावों के विपरीत नक्सल शिविरों में कोविड-19 संक्रमण के कारण स्थिति चिंताजनक है तथा पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस के कारण 16 से अधिक वरिष्ठ और मध्यम स्तर के नक्सलियों की मौत हुई है।

कई अन्य नक्सली संक्रमित हैं। कवर्धा पुलिस ने एमपी-बार्डर से करीब एक माह पहले दो नक्सलियों दिवाकर उर्फ किशन और देवा उर्फ लक्ष्मी को गिरफ्तार किया था। उन्हें अब बुधवार को सरेंडर करना बताया गया है। तब कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद दोनों ने बताया कि उन्होंने कई जगहों की रेकी भी की थी। उनकी निशानेदही पर पुलिस ने 10 लाख रुपए, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+