छत्तीसगढ़ः दोस्तों के साथ घूमने निकली दो सगी नाबालिग बहनों के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप और बनाया वीडियो
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार के देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया। रेप आरोपितों में पीड़िता का चचेरा भाई और दो नाबालिग भी शामिल हैं। गैंगरेप की एफआईआर दर्ज होने के 11 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी आरोपितों को दबोच लिया।

दोस्तों के साथ घूमने निकली थी लड़कियां
पुलिस के मुताबिक आज से करीब दो माह पूर्व दो नाबालिग बहनें अपने दो दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान पिलारी थाना इलाके के केसला दतान मार्ग के एक सुनसान इलाके में पहुंचे, जहां 8 युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे। इन सभी युवकों ने लड़कियों के दोनों दोस्तों को जमकर पीट दिया, जिससे डर के चलते दोनों मौके से भाग गए।

लड़की को करने लगा ब्लैकमेल
इसके बाद 8 लड़कों ने दोनों लड़कियों से गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और दावा किया कि उसके पास उसके साथ बलात्कार का वीडियो है और अगर वह उसके साथ नहीं सोएगी तो वह इसे वायरल कर देगा। अधिकारी ने बताया कि लड़की समझ गई कि यह एक बार की घटना नहीं थी और अब वे उसे भविष्य में परेशान करेंगे।

8 लोगों ने किया गैंगरेप
जिस समय 8 युवकों ने लड़कों को पीटा और नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। इसका वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद 8 में से एक लड़के ने अपने दोस्त को वीडियो भेज दिया। यहीं नहीं दूसरे लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा अपने पास बुलाया। इसके चलते लड़की डर गई और उसने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बता दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता के परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और ग्यारह घंटे की भीतर ही बुधवार की रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस का कहना है कि पीडि़त लड़कियों की शिकायत पर सभी 11 आरोपी युवक हिरासत में ले लिए गए हैं। इसमें दो नाबालिग युवक भी शामिल हैं। आरोपी सभी युवक दतान और अमेरा गांव के आसपास के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications