BJP पार्षद ने दोस्त की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो महिला ने चप्पल से की धुनाई

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के सिमगा थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने अपने ही दोस्त की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दे डाला, जिससे महिला भड़क गई और अपने घर में ही पार्षद को चप्पल से पीट दिया। घटना के 15 दिन बाद पार्षद ने फिर संबंध बनाने के लिए दोबारा कहा तो महिला सोमवार को डंडा लेकर पार्षद की दुकान पर पहुंच गई। इस दौरान पार्षद ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में साथी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जबकि पार्षद भाग निकला।

balodabajar bjp parshad beaten by woman for offering relationship

आरोप है कि 15 दिन पहले पार्षद अपने दोस्त के घर पहुंचा था। ताम्रकर ने महिला को संबंध बनाने का ऑफर देकर कहा था कि देवर-भाभी के रिश्ते में यह चलता है। इसके बाद महिला ने पार्षद को चप्पल से पीट दिया। इस दौरान जब पति ने रोकने की कोशिश की तो महिला उसपर भी भड़क गई। महिला ने इस दौरान अपने पति पर भी नाराजगी दिखाई। इस दौरान महिला ने अपने पति से कहा कि शर्म नहीं है, अपनी पत्नी की इज्जत करनी नहीं आती है, उसकी रक्षा नहीं कर सकते हो।

करीब 15 दिन बाद भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने अपने दोस्त की पत्नी को मैसेज कर फिर सेक्स का ऑफर दिया। इसके बाद सोमवार को महिला एक अन्य युवती के साथ आरोपित पार्षद की दोस्त की दुकान में पहुंच गई। महिला ने पार्षद को डंडे से मारा। इसके बाद पार्षद और उसके दोस्त भड़क गए। दोनों ने मिलकर महिला और उसके साथ आई युवती को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौजूद लोग महिला को बचाने की जगह घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि पार्षद भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं दोनों घटनाओं का वीडियो भी वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+