Balod News: भेड़ों की मौत से अधिकारियों में हड़कंप, किसान ने लगाया आरोप, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र में पालतू पशुओं की अचानक मौत ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र में अब तक 45 भेड़ों की मौत के बाद जहां पशुपालकों में आक्रोश है। तो वहीं पशु चिकित्सक हैरान है कि आखिर इस तरह से भेड़ों की मौत का कारण क्या है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहें हैं।

sheep balod

कृमिनाशक दवा खिलाने से हुई मौत :किसान
डौण्डी लोहरा क्षेत्र के ग्राम भर्रीटोला के पशुपालक श्याम लाल ने बताया कि उनके पास लगभग 250 भेड़ है। डॉक्टरों ने कुछ दिन पहले कृमि नाशक दवा पशुओं के लिए दी थी। पशु चिकित्सा विभाग से मिली दवाई को खिलाने के बाद से उनकी भेड़ एक एक कर मर रहीं है। अब तक 45 भेड़ की मौत हो चुकी है। इसमें 20 भेड़ के बच्चे व 25 बड़े भेड़ शामिल हैं। इस घटना से भेड़ पालक श्याम लाल धनकर को लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है।

balod sheep

किसान की मांग पर विभाग द्वारा दी गई थी दवाई
बालोद जिले के कृषि विभाग के प्रभारी उपसंचालक डाॅ. देवेंद्र सिहारे ने बताया कि सितंबर में भेड़ पालक श्याम लाल धनकर ने मांग की थी, कि भेड़ों को बीमारी से बचाने कृमि नाशक दवाई दी जाए। इसके बाद 29 सितंबर को पशु चिकित्सा विभाग ने किसान के घर जाकर दवाई दी थी। किसान को बताया गया कि दस किलो की भेड़ को एक एमएल व 50 किलो की भेड़ को 5 एलएल दवा दी जाए। किसान के अनुसार दवा पिलाने के बाद एक-दो भेड़ रोज मर रही है।

balod bhend

भेड़ों को चढ़ाया गया था ग्लूकोस, नहीं थमा मौत का सिलसिला

किसान की शिकायत मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग ग्राम कुसुमकसा के डॉक्टरों ने लगातार दो दिनों तक किसान के घर जाकर भेड़ों का उपचार किया इस दौरान छह भेड़ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो 105 डिग्री बुखार पाया गया। जिसके बाद पशु चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। कमजोर भेड़ों को ग्लूकोस भी चढ़ाया गया, लेकिन दूसरे दिन लगातार भेड़ों की मौत का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें.. Token Tuhar Hath: छत्तीसगढ़ सरकार की एप से किसानों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें App का इस्तेमाल

पशुपालक ने लगाया आरोप, सैम्पल भेजा गया लैब
मृत भेड़ों का पोस्ट मार्टम कराया है। मौत का कारण जानने मंगलवार को तीन भेड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किस कारण मौत हो रही है। वहीं भेड़ पालक ने पशु चिकित्सा विभाग पर आरोप लगाया है कि बीते दिनों विभाग ने कृमि नाशक दवाई दी थी, जिससे भेड़ों की मौत हुई है। पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालक के इस आरोप को गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+