सहदेव के एक्सिडेंट के बाद बादशाह ने ट्वीट कर कही ये बात, लोगों से की अपील

रायपुर, 29 दिसंबर। बचपन का प्यार गाने से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने वाले सहदेव दिरदो का मंगलवार को एक्सिडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सहदेव को गंभीर चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। सहदेव के साथ बॉलीवुड के स्टार रैपर बादशाह ने भी गाना गाया था। सहदेव के एक्सिडेंट के बाद बादशाह ने भी ट्वीट करके सहदेव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि वह अस्पताल जा रहे हैं सहदेव से मिलने। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा में हादसे का शिकार हो गए हैं। सहदेव के एक्सिडेंट के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनका हाल जाना और डीएम को बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

Recommended Video

    Sahdev Dirdo Accident: Bachpan ka pyar वाला Sahdev सड़क हादसे का शिकार, आई गंभीर चोट वनइंडिया हिंदी
    badshah

    सहदेव के एक्सिडेंट के बाद बादशाह ने ट्वीट करके लिखा मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। सहदेव अभी बेहोश है, मैं अस्पताल उससे मिलने के लिए जा रहा हूं। मैं उसकी मदद के लिए हमेशा हूं, आप लोगों की दुआओं की जरूरत है। बता दें कि सहदेव अपने पिता के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनका एक्सिडेंट हो गया और सहदेव घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार सहदेव को गंभीर चोट आई है, उसके सिर पर भी चोट लगी है। सहदेव को जगदालपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

    सहदेव के एक्सिडेंट के बाद जिलाधिकारी विनीत बंदवार और एसपी सुनील शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और सहदेव के इलाज की जानकारी ली। डॉक्टर लगातार सहदेव के हालात पर नजर बनाए हैं। बता दें कि सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर जुलाई माह में सामने आया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गया था। सहदेव की लोकप्रियता को देखते हुए बादशाह ने भी उनके साथ बचपन का प्यार रीमिक्स किया था जोकि इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हुआ था। अगस्त माह में बादशाह के साथ सहदेव का म्युजिक वीडियो रिलीज हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+