'बचपन का प्यार' गाकर हिट हुए सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना के हुए शिकार, स्थिति गंभीर

रायपुर, 28 दिसंबर: सोशल मीडिया पर एक गाने 'बचपन का प्यार' गाकर सुर्खियों में आए सहदेव दिरदो मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। रोड एक्सीडेंट में सहदेव को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक सहदेव के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर है। सुकमा जिला अस्पताल में इलाज के बाद उनको जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं सहदेव दिरदो के हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को तुंरत अच्छी से अच्छी मेडिकल हेल्प मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    'बचपन का प्यार मेरा...' वाला वायरल बच्चा बना इंटरनेट सनसनी, बादशाह के बाद CM भूपेश बघेल भी हुए फैन
    सुकमा के शबरी नगर एरिया में हुआ हादसा

    सुकमा के शबरी नगर एरिया में हुआ हादसा

    हादसे को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक सहदेव दिरदो अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुकमा के शबरी नगर एरिया में मोटर साइकिल ने अपना कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक चलाने वाले शख्स को हल्की चोट आई है, लेकिन सहदेव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल

    कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सहदेव आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इधर, सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और सहदेव का हालचाल जाना।

    सिर में लगे 4 टांके, हालत नाजुक

    सिर में लगे 4 टांके, हालत नाजुक

    वहीं गंभीर घायल सहदेव को एंबुलेंस से जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। साथ ही वहां के कलेक्टर को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। खबर के अनुसार सहदेव दिरदो के सिर में लगे चार टांके लगे है, साथ ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    सीएम बघेल ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

    सीएम बघेल ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव के सड़क हादसे में घायल होने की खबर पर दुख व्यक्त करते हुए इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी। वहीं सहदेव ने सीएम को 'बचपन प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाकर सुनाया था।

    रैपर बादशाह के गाने में आए नजर

    रैपर बादशाह के गाने में आए नजर

    गौरतलब है कि छत्‍तीसगढ़ के 12 साल के लड़के सहदेव की किस्‍मत उस वक्त पलट गई थी, जब उनका एक गाना 'बचपन का प्‍यार' सोशल मीडिया वायरल हो गया था। इस वीडियो को देखने के बाद रैपर बादशाह ने भी उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाया था, जो काफी हिट साबित हुआ। इसके अलावा सहदेव को टेलीविजन के कई शो में भी गेस्ट के तौर देखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+