CG: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, पकड़ा गया नक्सल लीडर प्रभाकर राव, 40 सालों माओवादी संगठन में रहा सक्रिय

Kanker Naxal Arrest: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 25 लाख रुपये के इनामी वरिष्ठ नक्सली नेता प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव (57) को गिरफ्तार कर लिया है। राव पर नक्सल संगठन में पिछले 40 सालों से सक्रिय रहने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में भी सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

घेराबंदी में किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की और प्रभाकर राव को गिरफ्तार कर लिया। राव माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो का सदस्य था और वह लॉजिस्टिक्स सप्लाई तथा MOPOS (मोबाइल पॉलिटिकल स्कूल) टीम का इंचार्ज था।

cg news jpg

25 लाख रुपये का था इनाम
प्रभाकर राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर बस्तर पुलिस के अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

कांकेर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से राव की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राव छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रमुख नक्सली नेताओं के साथ सक्रिय था।

प्रभाकर के रिश्तेदार भी हैं नक्सली

पुलिस ने बताया कि प्रभाकर की पत्नी भी नक्सल संगठन की डीवीसी सदस्य और राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। इसके अलावा, राव के चचेरे भाई गणपति सीसीएम सचिव हैं और राव के अन्य रिश्तेदार भी नक्सल संगठन के उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

प्रभाकर राव से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियानों के तहत एक अहम कदम मानी जा रही है, जो बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को और तेज करेगा।

बस्तर में कुल 884 नक्सली कैडर की गिरफ्तारी

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस साल 2024 में बस्तर संभाग में अब तक कुल 884 नक्सली कैडर की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें CISF New Posting Policy: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने घोषित की नई पोस्टिंग नीति, जानिए इसकी खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+