Raipur News: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किया पदभार ग्रहण

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

chhattisgarh madarsa board altaf

Chhattisgarh Madarsa Board: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद ने 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस कार्पाेरेशन अरुण वोरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र सिंह छाबड़ा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी इदरीस गांधी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हज कमेटी मोहम्मद असलम खान, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग मोहम्मद हफ़ीज़ ख़ान, सचिव एम.आर खान, मोहम्मद. इकबाल, गोविंद कुमार मिश्रा, डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सचिव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस कॉर्पाेरेशन अरुण वोरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा एवं छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी इदरीस गांधी सहित उपस्थित अतिथियों ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी लगन और मेहनत से उसे पूरा करूंगा। मदरसों के विकास और उत्थान के लिये विशेष रूप से कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। मदरसों की समस्या निराकरण के लिए विशेष रूप से प्रयास किया जाएगा। अहमद ने उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि किसी को भी शिकायत का मौका न मिले, सबके साथ न्याय हो। उन्होंने कहा की मदरसा बोर्ड के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।

कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी तथा सहायक संचालक पी.पी. द्विवेदी और अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद का स्वागत किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का अध्यक्ष अलताफ अहमद ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय मिश्रा, तौहीद खान, इस्माइल अहमद, अनूप पाटिल, हेमंत तिवारी, चन्ने भटिया, रफीक खान, राकेश दुबे, संदीप बक्शी, शिवाकांत तिवारी, मो. उस्मानी, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, संतोष यादव, सतीश वैष्णव सहित छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG News: प्रियंका गांधी ने किया मिलेट मिशन के स्टाल का निरीक्षण, आदिवासी महिला मानमती पोटाई को लगाया गले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+