रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा

RAIPUR AIRPORT: रायपुर के स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया है। आज सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

RAIPUR AIRPORT

यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागाँव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एयरकंडीशनर यह बस दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी।
दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रूपया निर्धारित है।

यह भी पढ़ें निवेश पर ओडिशा सरकार का फोकस, रायपुर में किया इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+