भगवान राम के बाद अब श्री कृष्ण की शरण मे भूपेश सरकार, छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में बनाये जायेंगे कृष्ण कुंज

रायपुर, 11 मई। छत्तीसगढ़ में रामगमन पथ विकास करने वाली भूपेश बघेल सरकार अब श्रीकृष्ण के शरण में पहुंच गई है। भगवान राम के नामपर कई अब्दे आयोजन करवा चुके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में 'कृष्ण कुंज' विकसित किए जाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ सरकार इस कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के वृक्ष लगाएगी।

सीएम भूपेश बघेल की सोच है कृष्ण कुंज

सीएम भूपेश बघेल की सोच है कृष्ण कुंज

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को 'कृष्ण कुंज' विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि अगली कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में 'कृष्ण कुंज' के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि कृष्ण कुंज' के जरिये वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने की पहल की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में बरगद, पीपल, नीम, कदंब और कई अन्य वृक्षों की पूजा करने की प्राचीन परंपरा है। बीते वर्षों में नगरीय क्षेत्रों का तीव्र विकास होने के कारण वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई से वृक्षों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। अगर यही स्थिति जारी रही तो आने वाली पीढ़ियों को पेड़ों के परंपरागत महत्व के बारे में जानकारी तक नहीं मिल सकेगी, इसलिये पेड़ों की अमूल्य विरासत का संरक्षण हम सबका कर्तव्य है।

बृजमोहन ने उठाये भूपेश सरकार की मंशा पर सवाल

बृजमोहन ने उठाये भूपेश सरकार की मंशा पर सवाल

कृष्ण कुंज से पहले भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौ प्रमुख स्थानों को राम वनगमन पथ में शामिल किया था। गौवंश को बचाने के लिए गोठान बनाने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए गोबर की खरीदी भी की। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक के बाद भाजपा की हिंदुत्व के मुद्दे को हाईजैक करती जा रही है। जानकारों के मुताबिक कांग्रेस सरकार का हिंदुत्ववादी कदम से छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बैंक में सेंध लगा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि जो कांग्रेस प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारती थी, जो कांग्रेस राम के जन्म स्थान और रामेश्वरम के पुल को नकारते थे,वही आज तुष्टिकरण नहीं चलने पर भगवान राम और कृष्ण की शरण में पहुंच गई हैं। बृजमोहन का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार पहले राम वन गमन मार्ग तो बना लें,क्योंकि कांग्रेस की हर योजना भ्रष्टाचार करने और खाने के लिए होती है,इसलिए वह भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम की योजनाओं में पैसा खाना बंद करें।

बीजेपी मानसिक रूप से छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी:सुरेंद्र वर्मा

बीजेपी मानसिक रूप से छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी:सुरेंद्र वर्मा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि कृष्ण कुंज योजना पूरे भारत में अभिनव योजना है। बीजेपी इसका विरोध करके छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान कर रही है। वर्मा ने बृजमोहन के बयान पर कहा कि बीजेपी राम, कृष्ण के नाम से योजना शुरू किये जाने से तिलमिला क्यों जाती है, दरअसल इस प्रकार के फैसले से भाजपा को अपनी जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि राम और कृष्ण छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुए है।

यह भी पढ़ें 50 हजार में लड़की को बेचा, फिर करवा दी जबरदस्ती शादी !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+