19 महीने बाद रिंग में उतरेंगे विजेंदर सिंह, घाना के एलियासु सुले होगा मुकाबला, रायपुर में होगा मैच
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रोफेशनल भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला 'द जंगल रंबल' में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होने वाला है ।
रायपुर, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रोफेशनल भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला 'द जंगल रंबल' में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होने वाला है । यह मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार की शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में यह प्रथम पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला होगा। पूरे भारत के प्रशंसक विजेंदर सिंह के मुकाबले को देख सकें, इसके लिए टीवी नेटवर्क वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर मैच का प्रसारण किया जाएगा।

इंडिया के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह इस मुकाबले के लिए बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग ले रहे थे। इस मुकाबले के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि 8 जून को प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की थी और छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बाक्सिंग मैच का आयोजन करवाने के लिए अनुरोध किया था। सीएम भूपेश ने इस अनुरोध को स्वीकार किया था और उसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को एक खेल राज्य में के तौर में बदलने का उनका प्रयास जारी है ।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि विजेंदर सिंह की पेशेवर लड़ाई सरकार की योजना को मजबूत बनाएगी कि हमें न केवल लोगों को प्रोत्साहित करना है बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल की महाशक्ति के रूप में खड़ा करने के लिए भी तैयारी करनी है।
गौरतलब है कि मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह लगभग 19 महीनों के पश्चात रिंग में उतरने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मैनचेस्टर में टफ ट्रेनिंग ली है। भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले अब तक 8 -8 नाकआउट मुकाबले जीत चुके हैं और विजेंदर सिंह का प्रयास यह रहेगा की वह अपने इस रिकार्ड में एक और नाकआउट जीत दर्ज कर सकें।
यह भी पढ़ें बहन से मिलने पहुंचा भाई, नहीं मिली बहन, फिर खोदी गई कब्र, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications