बहन से मिलने पहुंचा भाई, नहीं मिली बहन, फिर खोदी गई कब्र, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। संदेह इसलिए पैदा हुआ, क्योंकि महिला के ससुराल के लोगों ने बिना किसी किसी रिश्तेदार को सूचना दिया है,शव का दफना दिया।

बिलासपुर , 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। संदेह इसलिए पैदा हुआ, क्योंकि महिला के ससुराल के लोगों ने बिना किसी किसी रिश्तेदार को सूचना दिया है,शव का दफना दिया। मौत के अगले दिन मृतिका का भाई और भाभी उससे मिलने के पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ। बहरहाल इस केस में पुलिस की जांच जारी है।

रक्षाबंधन में नहीं गए मायके,तो घर पहुंचा भाई

रक्षाबंधन में नहीं गए मायके,तो घर पहुंचा भाई

जानकारी के अनुसार , बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनवा में रहने वाले फुलकरण की पत्नी महेश्वरी पटेल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। महेश्वरी इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाई को राखी बांधने मायके नहीं गई थी,इसलिए उसका भाई विनोद पटेल बहन के ससुराल पहुंच गया। युवक मनवा के करीब पड़ने वाले कुकरदीकला गांव से अपनी भाभी को लेकर बहन के ससुराल पहुंचा , ताे उसे अपनी बहन की मौत की सूचना मिली।

बहन थी कब्र में, भाई पहुंचा थाने

बहन थी कब्र में, भाई पहुंचा थाने

लड़की के ससुराल वालों ने भाई को बताया कि उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली थी,इसलिए उसके शव को दफना दिया है। इस बात को मृतिका का भाई पचा नहीं सका ,उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद कब्र से शव बाहर निकाला गया।शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पता चला कि महिला तीन महीने के गर्भ से थी। वहीं ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महिला ने आत्महत्या की है।

महिला थी घर में अकेली ,सभी गए थे खेत ?

महिला थी घर में अकेली ,सभी गए थे खेत ?

इस मामले की पड़ताल के दौरान मृतिका के ससुराल वालों पुलिस को बताया कि उनकी बहु 12 अगस्त की सुबह खाना बनाया,जिसके बाद पति समेत घर के सभी सदस्यों को खाना खिलाया। इसके पश्चात पति फुलकरण और परिवार के बाकी सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए। मृतका महेश्वरी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली। महिला के पति फुलकरण ने बताया कि उनके पड़ोसियों महेश्वरी के फांसी में झूलने की खबर दी ।

चुपचाप गांववालों के साथ जाकर दफना दिया शव

चुपचाप गांववालों के साथ जाकर दफना दिया शव

मृतिका के पति फुलकरण का कहना है कि कमरे के अंदर उसकी पत्नी महेश्वरी फंदे से लटक रही थी। जिसके बाद घबराहट में उसने और उसके परिवार वालों ने महिला का शव फंदे से उतारका गांववालों की मौजूदगी में जाकर दफना दिया। फुलकरण ने इस घटना की जानकारी अपने सास, ससुर और साले को भी नहीं दी। पुलिस की पूछताछ के दौरान ससुराल वाले महिला के फांसी लगाने और शव को दफनाने के कारण नहीं बता सके,इसलिए शक गहरा गया है।

बहन थी गर्भवती , हत्या का शक गहराया

बहन थी गर्भवती , हत्या का शक गहराया

पचपेड़ी थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि एसीडीएम के आदेश के बाद कब्र खुदवाकर महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया ,तो उसके गर्भवती होने की बात पता चली। वहीं दूसरी तरफ मायके वालों ने महेश्वरी के पति और ससुरालपक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लड़की के भाई का आरोप है कि अगर यह आत्महत्या थी, तो पुलिस और मायकेवालों को सूचना क्यों नहीं दी गई।बहरहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें SUKMA: नींद से जागे तो देखा सैलाब, 80 साल के बुजुर्ग ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+