Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण के 953 में 253 उम्मीदवार करोड़पति, 447 करोड़ के मालिक हैं टीएस सिंह देव

ADR Report: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान हो गया है। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के चुनाव में राज्य की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 953 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें से 253 करोड़पति हैं। वहीं, 100 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज है। यह डेटा एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म और नेशनल इलेक्शन वॉच ने सार्वजनिक किया है।

Chhattisgarh Assembly Election 2023

ADR के विश्लेषण के अनुसार छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए दूसरे फेस में जो मतदान होने वाला है। उसमें 953 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इनमें से 253 ऐसे हैं जो करोड़पति हैं।

सबसे करोड़पति प्रत्याशियों में राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हैं। जिनकी कुल संपत्ति 447 करोड़ की है। एडीआर के अनुसार कांग्रेस के 60 और भारतीय जनता पार्टी के 57 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

इसके अलावा जनता कांग्रेस के 26 और आम आदमी पार्टी के 19 प्रत्याशी करोड़पति हैं। बता दें कि मंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव की की संपत्ति में करीब 52 करोड़ रुपए की कमी आई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने अपनी संपत्ति 500 करोड़ से ज्यादा बताई थी। टीएस सिंहदेव सरगुजा रियासत के राजा है।

टीएम सिंहगदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2008 से लगातार इस सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वो मुख्यमंत्री की रेस में भी शामिल थे। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने थे।

प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड पर गौर करें तो एक बात साफ होती है कि 953 में से 100 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि पर हैं और उनमें से 56 ऐसे हैं, जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। कांग्रेस की ओर से जहां 13 तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से 12 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+