CG Election Result: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस के कई मंत्री पिछड़े, 54 सीटों पर आगे नजर आ रही पार्टी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी शुरूआती रुझान में बहुमत की ओर बढ़ रही है।
फिलहाल रुझानों में भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। हालांकि छत्तीसगढ़ की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है।

वही उपमुख्यमंत्री सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
आंकड़ों की बात करें तो राजिम व नवागढ़ में बीजेपी, भिलाई में कांग्रेस आगे हैं। यहां 1000 वोट से कम का अंतर है। इसके अलावा अंबिकापुर 366 कोंडागांव में 74, मुंगेली 928, धर्मजयगढ़ में 406 और कुरूद में भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर 208 वोट से आगे हैं।
शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे।लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले गणना के बाद बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। हालांकि कुछ सीटों पर 1 बार फिर बड़े नेताओं ने बढ़त बना ली हैं।












Click it and Unblock the Notifications