छत्तीसगढ़ में काफी दिनों बाद दिखा सफेद भालू, लोग तो इसे विलुप्त मान बैठे थे
छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले भालू बड़ी आसानी से देखे जा सकते हैं,लेकिन अभी तक सफ़ेद भालू बेहद ही विरले नजर आये हैं। इस बीच सुखद खबर यह है कि छत्तीसगढ़ में लगभग विलुप्त जीव मान लिए गए सफ़ेद भालू की झलक एक बार फिर दिखाई दी है।
White Bear छत्तीसगढ़ के जंगलों में काले भालू बड़ी आसानी से देखे जा सकते हैं,लेकिन अभी तक सफ़ेद भालू बेहद ही विरले नजर आये हैं। इस बीच सुखद खबर यह है कि छत्तीसगढ़ में लगभग विलुप्त जीव मान लिए गए सफ़ेद भालू की झलक एक बार फिर दिखाई दी है। मध्यप्रदेश सीमा से लगे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगभग 2 सालों के बाद दुर्लभ हो चुका सफेद भालू चलकदमी करते देखा गया है।

मान लिया था विलुप्त
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही वनक्षेत्र में बड़ी तादाद में वन्य जीव पाए जाते हैं। इन जंगली जानवरो में एक नाम भालू का है। मरवाही के जंगलों में काफी संख्या में भालू हैं,जो भटकते हुए इंसानी बस्तियों की तरह भी आ जाते हैं। इस इलाके में भालुओं का देखा जाना आमा बात है,लेकिन बीते गुरुवार को जब सफ़ेद भालू दिखाई दिया,तो यह वन्य जीवन में रूचि रखने वालों के लिए बेहद ही रोमांचक पल था।दरअसल छत्तीसगढ़ में सफ़ेद भालू को विलुप्त मान लिया गया था।

काले भालुओं के साथ खेलता दिखा सफ़ेद भालू
गुरुवार को मरवाही रेंज के माड़ाकोड़ गांव में सफेद भालू काले भालू के साथ नजर आया। सफ़ेद भालू दूसरे भालुओं के साथ घूमता और खेलता हुआ दिखाई दिया। सफेद भालू को दूर से देखकर ग्रामीण रोमांचित हो गए और तत्काल सफेद भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक माड़ाकोड़ मरवाही वनमंडल का भालू प्रभावित क्षेत्र है। यहां काफी तादाद में भालू रहते हैं, किन्तु सफेद भालू काफी वक़्त से दिखाई नहीं दे रहे थे।

मरवाही में हैं 500 भालू
बताया जा रहा है कि मरवाही के अंडी गांव में 21 दिसंबर 2020 को कुएं में गिरने के कारण एक सफेद भालू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कभी मरवाही में सफ़ेद भालू नहीं देखा गया था। इस जंगली क्षेत्र में काफी तादाद में भालू पाए जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार , मरवाही वनमंडल में लगभग 500 भालू हैं ,जिनमे से कुछ सफेद भालू भी हैं। साल 1987 से लेकर 2020 में कुछ बार इलाके में सफेद भालू घूमते दिखे थे,लेकिन कभी आसानी से नहीं दिखाई दिए।

इसलिए होते है सफ़ेद
वैसे तो सफेद भालू ध्रुवीय प्रदेशों में रहते हैं। भारत के जंगलों में ज्यादातर काले भालू ही पाए जाते हैं,लेकिन छत्तीसगढ़ में दिखाई देने वाले सफ़ेद भालुओं को एलबिनो कहा जाता है। दरअसल ऐल्बिनिज़म ऐसी कोशिकाओं के कारण सफ़ेद हो जाते हैं,जो मेलेनिन का उत्पादन नहीं कर पातीं। इस वजह से उनकी त्वचा, आंखों और बालों का रंग सफेद हो जाता है।जब तक भालू के शरीर में ऐल्बिनिज़म मौजूद रहता है, वह सफेद या गुलाबी दिखाई दे सकता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लाख की खेती में किसानों का बढ़ रहा रूझान, सरकार दे रही है आकर्षक प्रस्ताव












Click it and Unblock the Notifications