छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित सुकमा जिले में सक्रिय रहे 8 नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले 4 नक्सली हार्डकोर इनामी है। एक पर 2 लाख और 3 नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक पूना नर्कोम और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी पिछले कई वर्षों से सुकमा एरिया में सक्रिय थे।

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि सुकमा जिले में सक्रिय 4 ईनामी नक्सलियों सहित 8 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की सुखद खबर प्राप्त हुई। हमारी सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति" एवं "नियद नेल्लानार योजना" से प्रभावित होकर नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं, जिनके पुनरुत्थान के लिए हमारी सरकार तत्पर है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पैराएथलीट श्रीमंत झा ने जीता गोल्ड मैडल, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications