छत्तीसगढ़ की 6 ट्रेने हुई बहाल, सीएम भूपेश ने की थी रेल मंत्री से बात

6 trains of Chhattisgarh restored, CM Bhupesh spoke to the Railway Minister

रायपुर,26 अप्रैल। मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ में 23 ट्रेनों के रद्द होने के बाद मचा सियासी बवाल शाम होते तक थम गया है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने शाम को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन ,विशाखापट्टनम -समता एक्सप्रेस और सिकंदराबाद -रायपुर सिकंदराबाद ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है। इस प्रकार रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनें फिर से शुरू करने की बात कही हैं। एक महीने पहले ही इन ट्रेनों को बंद करने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई थी।

j

सीएम भूपेश और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की चर्चा का असर

सीएम भूपेश बघेल की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई टेलीफोनिक चर्चा ने असर दिखाया है। फलस्वरूप भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 23 बंद ट्रेनों में से 6 को फिर बहाल कर दिया है।

गौरतलब है कि आज दोपहर को छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों के रद्द किये जाने पर नाराजगी जताते हुए रायपुर में डीआरएम आफिस का घेराव किया था ।रायपुर के डीआरएम राजीव गुप्ता से मुलाकात करके मोहन मरकाम ने विरोध जताते हुए ट्रेनों को बहाल करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन करके उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था । मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का किया आग्रह किया था । जिसपर रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांगों का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया था।

भाजपा प्रवक्ता ने कसा तंज
भले ही छत्तीसगढ़ वासियो को 6 ट्रेने वापस मिलने से राहत महसूस हो ,लेकिन सियासत अब भी जारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस की तरफ से डीआरएम के घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधा के विकास और विस्तार से विकासविरोधी कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। केन्द्र सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ में किये जाने वाले विकास के हर काम का कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक सुनियोजित विरोध करती है। केंद्र सरकार ने इस बार बजट में छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए ढेर सारी सौगातें दी हैं। जिनके क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ में रेलवे काम करा रहा है ,जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक रेल सुविधा के विकास और विस्तार के कार्य का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें रेलवे ने छत्तीसगढ़ में रोका 23 ट्रेनों का संचालन, नाराज कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन

अनुराग सिंहदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा छत्तीसगढ़ के विकास के कामों में रोड़ा अटकाने का प्रयास करती है। सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता संभालते ही आयुष्मान योजना को छत्तीसगढ़ में पलीता लगाकर गरीबों को बेहतर उपचार से महरूम किया। कांग्रेस ने 7 लाख गरीब परिवार का घर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने कोरोना काल में टीकाकरण में भ्रम फैलाकर छत्तीसगढ़ की जनता की जान से खेला है। सिंहदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक कारणों से मोदी सरकार की विकास योजनाओं का विरोध कर रही है। रेलवे जन सुविधा और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ही काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+