रेलवे ने छत्तीसगढ़ में रोका 23 ट्रेनों का संचालन, नाराज कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन
रायपुर,26 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में रेलवे की तरफ से 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, इसे जहां यात्रियों को दिक्कते हो रही हैं,वही सियासत भी गरमाने लगी है। छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों के रद्द किये जाने पर नाराजगी जताते हुए रायपुर में डीआरएम आफिस का घेराव किया।रायपुर के डीआरएम राजीव गुप्ता से मुलाकात करके मोहन मरकाम ने विरोध जताते हुए ट्रेनों को बहाल करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।

कोयले की कमी बनी वजह
रायपुर डीआरएम ने राजीव गुप्ता पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बताया कि देश में बिजली की खपत बढ़ी है, इसलिए ट्रेनों को रद्द किया गया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी छुट्टी और शादियों का सीजन है, ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
कांग्रेस के इस घेराव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया है। अगर रेलवे ट्रेनों का संचालन जल्द फिर से शुरू नहीं होता है, तो कांग्रेस रेल रोको आंदोलन करेगी और छत्तीसगढ़ का कोयला बाहर नहीं जाने देगी ।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुख्यमंत्री बघेल को मिला आश्वासन
इधर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन करके उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का किया आग्रह किया है। जिसपर रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांगों का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया है
भाजपा सांसद ने भी रेल मंत्री से बातचीत
इधर भाजपा सांसद सुनील सोनी ने भी यात्रियों को रही समस्या को स्वीकार किया है। सोनी का कहना है कि ट्रेनों के रद्द होने के कारण से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से बात की है। सोनी ने बताया कि कोरोना के समय कुछ ट्रेन स्पेशल नाम से चलाई जा रही थी, उन स्पेशल ट्रेनों को भी जल्द ही सामान्य तरीके से संचालित किया जाएगा। भाजपा सांसद ने आगे कहा की जो ट्रेनें रद्द हुई हैं। उनको फिर से शुरू करने को लेकर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। उन्हें जल्द ही चालू किया जायेगा।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस की तरफ से डीआरएम के घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधा के विकास और विस्तार से विकासविरोधी कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ में किये जाने वाले विकास के हर काम का कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक सुनियोजित विरोध करती है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: वह 9 महीने तक लड़की से करता रहा रेप और....












Click it and Unblock the Notifications