छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, डब्बाकुना जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

मुठभेड़ के बाद सर्च आपरेशंस में पुलिस ने तीन वर्दीधारी नक्सली के शव बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र कैम्प तुमकपाल से बस्तर फाईटर और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान के तहत रवाना हुई थी।

Naxals

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय का कहना है, "हमें दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी...नक्सलियों ने गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। तीन नक्सली मारे गए... तलाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।"

पुलिस द्वारा कहा गया,"दंतेवाड़ा सुकमा सीमा क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए। 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। हथियार और गोला-बारूद और नक्सल संबंधी सामग्री भी बरामद की गई है।"

यह भी देखें: तेलंगाना: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दुर्घटना में चूर-चूर हुई कार

इस ऑपरेशन के दौरान लगभग साढ़े पांच (5:30) बजे कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल और डब्बाकुन्ना गांव के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर स्थित तुमकपाल और डब्बा कुन्ना की जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चली। दरभा डिवीजन के तीन वर्दीधारी पुरुष माओवादियों के शव मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए हैं।

यह भी देखें: मनाली से अटल टनल के बीच लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम, घंटो फंसे रहे लोग, देखें वीडियो

सर्च अभियान के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री मिले हैं। आसपास के क्षेत्र में दंतेवाड़ा जिला और सुकमा के डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और सीएएफ और सीआरपीएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी देखें: पुंछ आतंकी हमले के शहीदों को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, इतिहास में पहली बार शहादत की जगह पर होगा अंतिम संस्कार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+