छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए उम्मीदवार तय करना आसान नहीं, मरवाही सीट पर 27 दावेदारों ने किया विधायक का विरोध

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। चुनाव से पहले का जो अभी वक्त चल रहा है। वह है पार्टियों के दावेदारी जताने का, कार्यकर्ता से लेकर किसी भी पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के शीर्ष के सामने अपनी दावेदारी जता रहे है। लेकिन इस दावेदारी से पार्टियों में विरोध और बगावत की स्थितियां बन रही है‌। ऐसा ही इन दिनों गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा में चल रहा हैं।

जानकारी अनुसार मरवाही में 2020 में हुए उप चुनाव में निर्वाचित हुए विधायक डॉक्टर के.के धुव्र का स्थानीय नेताओं ने एक सुर में विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नही देने की बात कही है। साथ ही इन क्षेत्रीय नेताओ ने डॉक्टर के.के धुव्र को बाहरी बतलाते हुए स्थानीय लोगो के बीच मे ही किसी भी व्यक्ति को मरवाही से कांग्रेस का टिकट देने की मांग की है।

Chhattisgarh MLA,

2020 में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद खाली हुई इस विधानसभा में उप चुनाव में मरवाही क्षेत्र के बीएमओ रहे डॉक्टर के.के धुव्र पर कांग्रेस ने दाव खेला और उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाया और डॉ धुव्र इस उपचुनाव में भारी मतों से विजयी भी हुए। पर अब जब आम चुनाव होना है, तो मरवाही विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक 27 आदिवासी कांग्रेसी नेताओं ने मरवाही के कांग्रेसी विधायक डॉक्टर के के ध्रुव के खिलाफ बगावत के सुर तेज कर दिए हैं।

एक अक्टूबर को विधायक डॉ के. के. ध्रुव के खिलाफ मरवाही के 27 कांग्रेसियों ने लामबंद होते हुए मोर्चा खोल दिया है। सभी दावेदारों ने विधायक डॉ ध्रुव पर निष्क्रियता कमीशन खोरी एवं गुटबाजी का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में कांग्रेसियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम एक पत्र लिखा है। इसके जरिए सभी दावेदारों ने विधायक डॉ ध्रुव को पुनः प्रत्याशी नहीं बनाये जाने की मांग की है।

मामला उजागर होते ही मरवाही में कांग्रेस की राजनीति सड़क पर आ गई है। जहा पर कल मरवाही के एक कांग्रेस नेता अजय राय के बर्थडे पार्टी में ये विरोध खुलकर मंच में पहुच गया जहां पर स्थानीय नेताओं ने डॉ ध्रुव पर मंच से गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बाहरी बतलाया साथ ही विवाद की स्थिति होते ही विधानसभा डॉ धुव्र और पूर्व जिला अध्यक्ष कार्यक्रम छोड़ वहां से जाने लगे जिसके बाद कुछ नेताओं ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया।

हालांकि टिकट के दावेदारों ने साफ साफ कहा है अगर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में विधायक डॉक्टर के के ध्रुव को दोबारा टिकट दिया जाता है। तो वे कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।वही मामले में कल की घटना को लेकर मरवाही से वर्तमान विधायक डॉ धुव्र का कहना है। कि कल का कार्यक्रम व्यक्तिगत था और उन्होंने अपनी अपनी बाते कही है मैं हमेशा आम जनता के लिए रहता हूँ वैसी और कोई बात नही है।

मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा 27 स्थानीय नेताओं ने कहा है उन्हें टिकट दिया जाए हालांकि उत्तम वासुदेव का कहना है। कल जो घटना हुई वो निजी कार्यक्रम था पर उन्हें मामले की जानकारी लगी है। मामले में जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी और जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे कार्यवाही भी की जावेगी।

मुकेश विश्वकर्मा: गौरेला पेण्ड्रा/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+