Rahul Gandhi Visit To CG: एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल गांधी, आदिवासी वोटों को साधने की रणनीति

Rahul Gandhi Visit To CG: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वही 5 वर्षों से सूखा काट रही भारतीय जनता पार्टी सत्ता वापसी के लिए झटपटा रही है। इन सब के बीच केंद्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।

इसी बीच 25 सितंबर को एक बार फिर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे बिलासपुर में भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बहाने राहुल गांधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं और 5 वर्ष के काम-काज का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। ग्रामीण आवास न्याय योजना की भी शुरुआत करेंगे।

Rahul Gandhi Visit To CG

राहुल का यह एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ का दौरा होगा। इससे पहले 2 सितंबर को वो नवा रायपुर में हुए राजीव युवा मितान सम्मलेन में शामिल हुए थे। आयोजन में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। भरोसे के सम्मलेन में भी कांग्रेस ऐसी ही भीड़ जुटाने की कोशिश कर रही है।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर साइंस महाविद्यालय ग्राउंड में राहुल की सभा होगी। कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत के मौके पर बिलासपुर संभाग से भीड़ जुटाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास कार्य का लोकार्पण भी कराने की तैयारी है। इसमें तालाबों का सौंदर्यीकरण, स्मार्ट रोड कार्य किया जा रहा है।

28 सितंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बलौदाबाजार जिले में भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। इससे पहले वो नवा रायपुर के अधिवेशन, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+