छतरपुर में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए जा रहे थे बागेश्वर धाम

Bageshwar dham Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जिनमें से 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

दरअसल, सभी लोग छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा।

Bageshwar dham Accident

हादसा झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन के लिए बागेश्वरधाम जा रहे थे।

जानकारी मुताबिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम जा रहे थे। लेकिन आटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली।

तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी 95 एटी 2421 हाईवे पर ट्रक नंबर पीबी 13 बीबी 6479 से टकरा गया। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।

घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। ऑटो में करीब 12 से 15 लोग बैठे हुए थे। बागेश्वरधाम जाते और आते समय पिछले माह में कई हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ऑटो संचालक ओवरलोड सवारी बिठा लेते हैं और इसकी कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+