रास्ते में टहलते मिल गया 'टाइगर', लोगों के उड़े होश, बाद में 'कान्हा' ने खूब फोटो खिंचाए
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में टाइगर सफारी बंद है। लोग अंदर नहीं जा पा रहे तो क्या, अब टाइगर खुद जंगल से बाहर आकर राहगीरों को रोमांचित कर रहे हैं। दरअसल पन्ना के बफर इलाके से सटे मनकी जरधोरा गांव के कच्चे रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों के सामने अचानक बाघ आ गया। कुछ पलों के लिए लोगों के होश फाख्ता हो गए। कारों के शीशे लगाए और अंदर से टाइगर के वीडियो बनाने लगे। बाघ कान्हा पानी से भरे पोखर में बैठकर अठखेलियां करता रहा और कैमरे के सामने पोज देता रहा।

मध्य प्रदेश के पन्ना को देश-दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए पहचाना जाता है। पन्ना टाइगर रिजर्व में अब राहगीरों को अक्सर राह चलते बाघो के दीदार हो रहे हैं। मामला पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे ग्राम मनकी-जरधोरा के पास का है, जहां सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में एक रौबदार 'बाघ कान्हा' आराम फरमाता और गर्मी से राहत पाने पानी में अटकेलिया करते हुए राहगीरों को दिखा। गनीमत यह रही कि लोग चार पहिया वाहनों में बैठे थे। कुछ देर तो लोग हक्के-बक्के और दहशत में रहे। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि टाइगर अपनी मस्ती में मस्त है और पोखर के पानी में अठखेलियां कर रहा है, सो फिर शीशे के अंदर से खूब वीडिया बनाए और फोटो भी खींची।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: हथिनी को जलसमाधि से बचाया, बाढ़ के बीच 5 घंटे चला रेस्क्यू, मोहनकली ने जीती जिंदगी की जंग
कोर एरिया और बफर जोन में 80 से अधिक बाघ
बता दें कि पन्ना पन्ना टाइगर रिजर्व और उत्तरवन मंडल के जंगलों में 80 से अधिक बाघ मौजूद हैं। पीटीआर में टाइगर सफारी बंद हैं। बाघ मर्जी के मालिक हैं सो वे बफर जोन के जंगल से बाहर आकर ग्रामीण इलाकों के निकट तक पहुंच रहे हैं। बाघों की मौजूदगी के कारण मनकी गांव में लोग दहशत में आ गए हैं। कुछ दिनों पहले खेत में बोवनी कर रहे किसानों के ट्रेक्टर के आसपास तक खेत में टहलते हुए बाघ नजर आ रहा था। पीटीआर प्रबंधन के अनुसार अकोला, मनकी, कुंजवन, जरुआपुर, हिनोता, मझगवां, अमझिरिया, जरधोवा, रमपुरा ये सभी गांव पीटीआर व उत्तरवन मंडल के नजदीक मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications