दामाद ने कहा 'बीबी से बचाओ' तो गुस्साए ससुर ने ब्लेड से काट दिया गर्दन, तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद की ब्लेड से गर्दन काट दिया है। घटना में दामाद के गले में गंभीर चोटें आई है और उसे जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया।

घायल मनोज अहिरवार ने बताया कि तीन साल पहले उसने नीलम अहिरवार से लव मैरिज शादी हुई थी। मनोज के मुताबिक वह पीवीसी का काम करता है और कभी कभार रात में घर आने में देरी हो जाती है, जिस दिन घटना हुई उस दिन भी मुझे काम से लौटते समय देर हो गई थी।

father in law son in law blade cut neck

इसी बात को लेकर मेरी पत्नी नीलम से बहस हो गई जिसके बाद नीलम ने फोन कर अपने पिता लखन अहिरवार को बुला लिया। मेरे ससुर ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसने ब्लेड मार दी, जिससे मेरा गला कट गया और मैं वहीं बेहोश हो गया था। घटना के बाद मेरे परिजन मुझे स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल लेकर आए हुए हैं।

मनोज के मुताबिक मामूली सा विवाद था, पर मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा ससुर मेरे साथ ऐसा कर सकता है। गले में गहरा घाव है। कई टांके लगे हुए हैं।

वह कहता है कि मेरी बीवी मुझसे अक्सर झगड़ा करती है और हर मामले में घर वालों को बुला लेती है। इसी का नतीजा है कि मेरे साथ अक्सर मारपीट करते हैं। पर इस बार तो जैसे जान से ही मारने का इरादा था। मुझे मेरी बीवी से जान का खतरा है मुझे मेरी बीवी से बचाओ।घटना के बाद खजुराहो पुलिस ने फरियादी मनोज के कथन पर आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+