‘Salman Khan’ के परिवार को गोद लेगी Congress, दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में जमाया डेरा, बताई यह वजह

Salman khan: मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया था। जिसमे राजनगर से बीजेपी प्रत्याशी सहित उनके कई समर्थकों पर खजुराहो थाने में मामला दर्ज किया गया था।

आज मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह मृतक सलमान के परिवार से मिलने छतरपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सलमान के परिवार के साथ है और पार्टी सलमान के परिवार को गोद लेगी।

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि परसो बीजेपी के लोग पैसा बांटने निकले थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध धंधे करके इन लोगो ने करोड़ों, अरबों रुपए कमाए है जिससे वो सोचते है कि मतदाताओं को पैसा देकर खरीद लेंगे।

salman-khan-driver-crushed-by-car-incident-in-chhatarpur

उन्होंने बताया की जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा को लगी तो वो उस जगह पहुंचे तो बीच रोड में पशु बैठे थे तो हमारे प्रत्याशी ने गाड़ी बाजू में लगा ली जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी सहित जिनके नाम दर्ज रिपोर्ट हुई है उनने हमारे प्रत्याशी को गाली गलोच की।

साथ ही उन्होंने कहा की हमारे प्रत्याशी ने कहा की आप निकल जाइए तब बीजेपी के लोगो ने गाड़ी हमारे प्रत्याशी के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की तो सलमान ने हमारे प्रत्याशी को कार में थकेल कर खुद शहीद हो गया।

उन्होंने मीडिया को बताते हुए कहा की नामजद रिपोर्ट होते हुए भी अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया अगर और कोई होता तो बुलडोजर चल जाता। साथ ही उन्होंने कहा की जब तक पीड़ित परिवार की मांगे पूरी नही होती तब तक हम यही रहेंगे।

आपको बता दें कि छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप बीजेपी प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों पर लगे है जिसमे भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज किया गया है
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+