MP Assembly Elections 2023: पवई ने देखे 16 MLA, 9 दफा कांग्रेस जीती, 4 दफा BJP, SP की भी पकड़

MP Assembly Election 2023: मप्र के पन्ना जिले में पवई विधानसभा कभी कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां वर्तमान में बीजेपी विधायक हैं। यह इकलौती सीट है, जिस पर कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पाटी, जनसंघ, जनता पार्टी और निर्दलयी विधायक को जिताकर सदन भेजा गया है। सबसे अहम यहां से अभी 16 विधायक सदन पहुंच चुके हैं, जिसमें 9 कांग्रेस से रहे हैं।

pawai_panna

पवई विधानसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है और मुकेश नायक मौजूदा विधायक हैं. करीब 2.5 लाख वोटरों वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी से लेकर बीजेपी और निर्दलीय तक का कब्जा रहा है. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता बृजेंद्र प्रताप सिहं का मुकाबला भारतीय जनशक्ति पार्टी छोड़ कांग्रेस में आए मुकेश नायक से था. कांग्रेस के नायक को 11700 वोटों के अंतर से बड़ी जीत मिली थी. बीएसपी को भी इस चुनाव में करीब 11600 वोट हासिल हुए थे

साल 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बृजेंद्र प्रताव और भारतीय जनशक्ति पार्टी के मुकेश नायक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. नतीजों में बीजेपी के बृजेंद्र प्रताप को महज 1100 वोटों से जीत हासिल हुई और वह लगातार दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए. इस चुनाव में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया और वह बीएसपी से भी पिछड़ते हुए 5वें स्थान पर जा पहुंची. इस चुनाव में सीपीआई ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था, जिसे 2 फीसदी वोट हासिल हुए थे.

पवई विधानसभा में कुल वोटर - 2,56,929
पुरुष वोटर 1,35,041
महिला वोटर 1,21,886

यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का गजब स्वागत! महिला ने केले का गुच्छा, भक्तों ने नारियल दे मारे, सेवादारों ने बचाया

मप्र की पवई विधानसभा से कब-कौन विधायक बने

1951: - भूरा, कांग्रेस
- नरेंद्र सिंह कांग्रेस
1957 नरेंद्र सिंह, कांग्रेस
1962 जगसूर्या, कांग्रेस
1967 राम सेवक पटेल, जनसंघ
1972 जगदीश सिंह, कांग्रेस
1977 उमा शंकर, जनता पार्टी
1980 जयपाल सिंह, कांग्रेस
1985 जयपाल सिंह, कांग्रेस
1990 अशोक वीर विक्रम सिंह, निर्दलीय
1993 मुकेश नायक, कांग्रेस
1998 अशोक वीर विक्रम सिंह, समाजवादी पार्टी
2003 ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा
2008 ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा
2013 मुकेश नायक, कांग्रेस
2018 प्रहलाद लोधी, भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+