'यात्रा का विरोध कर रहे ठठरी के बंधे,' मौलाना रिजवी के सवाल पर पर्ची वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार
Pandit Dhirendra Shastri Padyatra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिन्दू एकता यात्रा' का आज दूसरा दिन है। मगर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा मुस्लिम धर्म गुरुओं को मिर्ची लग रही है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने उनकी यात्रा पर कई सवाल उठाए थे। अब उनके सवालों पर बाबा बागेश्वर ने करारा जवाब दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के खिलाफ मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा कहीं सांप्रदायिक रूप ना ले ले। उसकी वजह ये है कि वो हमेशा मुसलमानों के खिलाफ बोलते हैं।उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का झंडा बुलंद किया।

शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा - मैं उनको कहना चाहता हूं कि ये हिन्दुस्तान ना कभी हिंदू राष्ट्र हुआ है ना होगा और ना ही कभी ये मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है। वो जिस तरह की भाषा उपयोग करते हैं, उससे मुसलमानों को तकलीफ होती है। मुसलमानों के दिलों को उनकी बात चुभती है। अब धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना रिजवी पर पलटवार किया है।
बागेश्वर धाम के पेठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, दंगों को रोकने के लिए ही ये यात्रा हो रही है, इस देश में दंगे को वही फैलते है जो सर तन से जुदा करने की बात करते है। मौलाना रिजवी साहब से कहिये ये यात्रा एकता की यात्रा है, दंगा से ऊपर उठने की यात्रा है। ये तलवारों वाली यात्रा नहीं है। मौलाना साहब हिन्दू की यात्राओं पर बोलना बंद करे, जब आपका जलसा निकलता है तो तलवारें निकलती है, हिन्दुओं की यात्रा धवज के साथ विचारों के साथ निकलती है।
मौलाना रिजवी को खुली चुनौती देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,'ज्यादा ज्ञान न पेले अगर हम पेलेंगे तो इनके पेट में दर्द होगा, जिनके पेट में दर्द हो रहा है होने दो। हमें अपनी हिन्दू संस्कृति को बचाने के लिए हिंदू पदयात्रा निकल रहे हैं। जब तक इस देश में हिन्दू एक नहीं हो जाता तब तक यात्रा जारी रहेगी। 20 करोड़ हिन्दू जिस दिन सड़क पर आ जायेगा उस दिन 100 करोड़ हिन्दू डरना छोड़ देंगे।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हुई है, जो ओरछा तक जाएगी। आज, 22 अक्टूबर को यात्रा का दूसरा दिन है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह पदयात्रा 29 नवंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications