Orchha: श्रीरामराजा लोक बनने से पहले रोशन हुई सरकार की राजधानी, 35 करोड़ से जगमग हुआ शहर

बुंंदेलखंड की अयोध्या व भगवान श्रीराम की राजधानी ओरछा में श्री रामराजा लोक से बनने से पहले सरकार ने शहर को रोशन करने के लिए नए बिजली सब स्टेशन की सौगात दी है। ओरछा को अब 30 के बजाय 4 किलोमीटर दूर से बिजली सप्लाई होगी।

ओरछा: रामराजा लोक बनने से पहले बनाया नया बिजली सब स्टेशन

मध्य प्रदेश ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने निवाडी जिले के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल एवं धार्मिक नगरी ओरछा के लिये करीब 30 किमी लंबाई की 132 केवी पृथ्वीपुर-ओरछा लाइन एवं 132 केवी सबस्टेशन ओरछा तैयार किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 34.7 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित कर इस लाइन और सबस्टेशन को ऊर्जीकृत किया गया। महत्वपूर्ण लाइन एंव सबस्टेशन को 50 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के साथ मुख्यालय जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य अभियंता भीकम सिंह ने कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर रिमोट से चालू किया। मंत्री तोमर ने एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल एवं धार्मिक नगरी ओरछा के लिये बिजली सप्लाई की इस महत्वपूर्ण व्यवस्था को तैयार करने के लियए बधाई दी।

30 किलोमीटर की जगह 04 किलोमीटर से मिलेगी विद्युत सप्लाई
मंत्री तोमर ने बताया कि नवनिर्मित 132 केवी पृथ्वीपुर-ओरछा लाइन एवं सबस्टेशन के निर्माण से ओरछा व उसके आसपास के क्षेत्रों को अब मात्र 4 किमी से ही 33 केवी की सप्लाई मिला करेगी। जिससे ओरछा व प्रतापपुरा क्षेत्र के करीब 11 हजार बिजली उपभोक्ताओं के साथ ओरछा के विभिन्न पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों को उचित गुणवत्ता की कम व्यवधान के साथ बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

अभी पहाड़ों और रिजर्व फॉरेस्ट से गुजरती थी लाइन, तकनीकि दिक्कतें आती थीं
उल्लेखनीय है कि पहले फीडर की लंबाई 30 किलोमीटर होने तथा इसके पृथ्वीपुर व ओरछा के मध्य सघन व रिजर्व फॉरेस्ट के साथ, नदियों व पहाड़ों के बीच से गुजरने के कारण सुधार कार्य में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब इस नए सबस्टेशन के बनने से जहां बरसात आदि प्राकृतिक कारणों से होने वाले व्यवधानों में कमी आयेगी वहीं सुधार कार्य जल्द पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+