Chhatarpur News: चंबल एक्सप्रेस से प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगाई, दोनों की मौत; पुलिस ने की जांच शुरू
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन से कूद कर आत्महत्या कर ली है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है और युवती कहां की रहने वाली है, फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है।

चंबल एक्सप्रेस ट्रेन से एक प्रेमी जोड़े ने हरपालपुर थाना क्षेत्र के चपरन गांव के पास धसान नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव पुल के पिलर में फंसा था और लड़की का शव नदी में मिला है।
घटना की जानकारी देते हुए नौगांव एसडीओपी चंचलेश मार्क्रम ने बताया कि युवक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के एक गांव का रहने वाला है। जानकारी लगते ही पुलिस युवक के थाना क्षेत्र की पुलिस से संपर्क में है। लड़की कौन है और कहां की रहने वाली है, फिलहाल इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
एसडीओपी ने बताया कि मृतकों के शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सुसाइड का ही है, फिलहाल ऐसा नहीं कर सकते हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications