क्या देश से भागने की फिराक में है शहजाद अली? छतरपुर हिंसा में मास्टरमाइंड के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
Chhatarpur violence: छतरपुर हिंसा को चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को नहीं ढूंढ पाई है। शहजाद अली अभी तक फरार है। पुलिस को डर है कि वह किसी दूसरे देश में भाग न जाए। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस छापा मार कार्रवाई कर रही है। पुलिस उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है। दरअसल, 21 अगस्त से पुलिस छतरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी शहजाद अली की तलाश कर रही है।

एसपी अगम जैन की जानकारी मुताबिक आरोपी शहजाद अली को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले चार दिनों से प्रयास कर रही है। लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नही आया है। चूंकि शहजाद अली के संबंध अन्य देशों में भी हैं इसलिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। उसके अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जासके।
हाजी शहजाद अली ने दो दिनों पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें खुद को निर्दोष बताया था। तीन मिनट के वीडियो में हाजी कई बार अपने आप को बेगुनाह और पुलिस का मददगार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सकी कि आरोपी ने यह वीडियो कहां से कब और किसके घर से जारी किया था। फिलहाल पुलिस कड़ाई से आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications