'शरिया मांगे तो सरिया दो...,' बुलडोजर एक्शन पर पत्थरबाजों को गिरिराज सिंह का जवाब

Chhatarpur Violence: मध्यप्रदेश के छतरपुर में 21 अगस्त को पुलिस थाने पर हुए पथराव के बाद हुई प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत गर्मा गई है। थाने पर हमले के बाद पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया।

पुलिस ने 150 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है तो कई दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पूर्व सदर शहजाद अली के महलनुमा मकान पर बुलडोजर भी चला दिया गया।

Chattarpur violence bulldozer Giriraj Singh

अब मोदी सरकार के मंत्री और बिहार के बड़े भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने बुलडोजर ऐक्शन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्थरबाजों के लिए और पत्थरों को इंतजाम कर दिया है।

अक्सर तीखी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह ने शहजाद अली के मकानों पर बुलडोजर चलने की फोटो को साझा करते हुए X पर लिखा, 'सरकार ने पत्थर फेंकने वालों के लिए और ज्यादा पत्थरों का इंतजाम कर दिया है। बहुत सारे पत्थर, पत्थर ही पत्थर।'

बताया जा रहा है कि शहजाद अली के इस मकान की कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक थी। शहजाद अली पर लोगों को भड़काने का आरोप है। पत्थरबाजी में कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

गिरिराज सिंह के पोस्ट पर कई लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए है। इसमें एक यूजर की प्रतिक्रिया गिरिराज सिंह को पसंद आई और उन्होंने स्क्रीनशॉट के साथ उसकी बात को दोहराया।

भाजपा नेता ने लिखा, 'किसी ने कहा- यदि वे शरिया चाहते हैं, उन्हें सरिया दीजिए जब तक भारतीय कानून को मानें।' कुछ यूजर ने जहां इस कार्रवाई को संविधान के मुताबिक गैर कानूनी कहा था तो एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'वे शरिया चाहते हैं, हम उन्हें सरिया दे रहे हैं।'

दरअसल, छतरपुर के कोतवाली थाने में 21 अगस्त की दोपहर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग ज्ञापन लेकर पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में केस दर्ज करवाना चाहतेथे। शहर सदर जावेद अली और पूर्व सदर शहजाद अली की अगुआई में पहुंची भीड़ अचानक उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+