बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने गई महिला की मौत, जेवर लूटने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

Bageshwar Dham: छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में एक महिला की संदिग्ध मौत की घटना सामने आई है। जहां महाराष्ट्र से आई 56 वर्षीय महिला जो सम्पन्न और चौहान परिवार की बताई जा रही है।

पता चला है कि महिला का शव धाम के परिक्रमा मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला और बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं। लोगों की माने तो महिला के शरीर से सोने के जेवरात भी गायब हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है।

Application in Bageshwar Dham

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में जिला अस्पताल में बागेश्वर धाम से आने वाले बीमार और मृत लोगों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। और अब तक 7 लोगों के शव पहुंचे हैं। जो संभवतयः हीटबेव, भीषण गर्मी और बीमारी के कारण घटनाएं हो रही हैं।

पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी गुरुवार से जयपुर में होने वाला दिव्य दरबार स्थगित कर दिया है। भीषण गर्मी का हवाला देते हुए ये दरबार स्थगित किया गया है।

राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में दरबार लगाना ठीक नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+