'4 लड़के, 2 लड़कियां', धीरेंद्र शास्त्री के भाई के नाम पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज
Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें 4 लड़के और 2 लड़कियां अश्लील डांस करते दिख रहे हैं।
यह वायरल वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग के नाम से सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो में दो लड़की के साथ चार युवक अश्लील डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर यह कहते हुए प्रचारित किया जा रहा है कि यह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पीले गमछे वाले शालिग्राम गर्ग हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाट्सएप तक लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई को लेकर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। वीडियो इतना वायरल हुआ कि बागेश्वर बाबा के भक्तों तक भी पहुंच गया है।
इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयाई निशांत नायक ने छतरपुर जिले के बमीठा थाना में यह शिकायत दर्ज कराई कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के परिवार को बदनाम करने के लिए यह एक प्रायोजित साजिश है। इसके बाद बमीठा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बीएस की धारा 553 (2) के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
बमिठा थाने में बड़ी संख्या में निशांत नायक के अलावा धाम के कई अन्य अनुयाई भी उपस्थित थे। निशांत ने थाना प्रभारी को बताया कि यह एक सोची समझी साजिश है। धाम को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। आवेदन के बाद थाना प्रभारी मोहर सिंह ने मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार निशांत नायक नाम के व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिस व्यक्ति ने पहली बार इस वीडियो को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का बताते हुए वायरल किया है उसी अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस बात का पता लगाने में लग गई है कि पहली बार यह वीडियो किसने वायरल किया।












Click it and Unblock the Notifications