CM Shivraj की बड़ी घोषणा, बड़े हुए बिजली बिलों की वसूली स्थगित होगी, अनुदान पर खेतों में ट्रांसफॉर्मर लगाएंगे

मध्य प्रदेश के किसानों को लेकर CM Shivraj ने बड़ी घोषणा की है। जल्द ही खेतों में अनुदान योजना के तहत बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार गरीबों के 1 किलोवॉट बिजली कनेक्शन के बड़े हुए बिजली बिलों की वसूली को स्थगित कर जांच कराई जाएगी। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बुंदेलखंड के नौगांव में जनदर्शन कार्यक्रम में की हैं।

CM की बड़ी घोषणाएं, अनुदान पर खेतों में ट्रांसफॉर्मर लगाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र में किसी भी मप्र की जमीन पर कोई व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा, हर एक को मालिक बनाउंगा। जो भी व्यक्ति धरती पर पैदा हुआ है, उसके पास खुद की जमीन व घर का अधिकार होना चाहिए। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प आपकी जिंदगी बदलने का प्रयास है। आपकी जिंदगी में कोई तकलीफ न रहे यही मेरा संकल्प है।

गरीबों के बिजली बिलों की वसूली स्थगित होगी
सीएम शिवराज ने छतरपुर में नौगांव जिले में जनदर्शन एवं आमसभा के मंच से कहा कि मुझे पता चला है कि आपके यहां बड़े हुए बिजली बिल आए हैं। आप चिंता मत करना मैं ​1 किलोवॉट तक के बड़े ​हुए बिलों की वसूली को स्थगित कर दूंगा। आपके बिल सरकार भरेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बिजली के बिल कोई भगवान ब्रह्मा ने लिखकर थोड़ी दिए हैं जो हम कम नहीं हो सकते। गरीब उपभोक्ताओं की बिजली के बिलों की वसूली स्थगित करेंगे, सरकार भरेगी सीएम ने कहा कि हम जल्द ही किसान अनुदान पर ट्रांसफार्मर रखने की योजना शुरू कर रहा हूं, ताकि दिक्कत न हो

23 हजार एकड़ जमीन गुंडों-माफियाओं से मुक्त कराई
मप्र की जमीन पर कोई व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा, हर एक को मालिक बनाउंगा। सीएम ने यह बता कहते हुए बताया कि हमने प्रदेश में 23 हजार एकड़ जमीन मैंने गुंडों, बदमाशों, माफिया से छीनी हैं मुक्त कराई है। इन पर गरीबों के घर बनाउंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नौगांव के लिए घोषणाएं की है

- नौगांव में सर्वसुविधायुक्त नवीन बस स्टैंड बनाया जाएगा।

- सुंदर और शानदार "लाड़ली बहना पार्क" बनाया जाएगा।

- शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर आईटी और इलेक्ट्रिक ब्रांच खोली जाएगी।

- 50 बेड के अस्पताल को भविष्य में 100 बिस्तर का अस्पताल किया जाएगा।

नौगांव में रोड शो के दौरान आत्मीय स्वागत हुआ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगांव में विकास पर्व के मौके पर आयोजित जनदर्शन और रोड शो कार्यक्रम में शामिल हुए। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान की एक झलक और अभिवादन के लिए विशाल जनसमुदाय उमड़ पड़ा। नौगांव एवं क्षेत्र की जनता ने रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से मुख्यमंत्री चौहान का भव्य स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+