बुंदेलखंड में सीएम और सिंधिया का धुंआधार दौरा, टीकमगढ़ और छतरपुर को मिलेंगी सौगातें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अगस्त को टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय नागरिक उडड्यन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी टीकमगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम और सिंधिया सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ जिले के लिए जाएंगे। दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ हैलीपेड पर उतरेंगे। टीकमगढ़ में वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे जतारा पहुंचेंगे। जतारा में वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान और नागरिक उडडयन मंत्री सिंधिया जतारा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जतारा हैलीपेड से दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 3.20 बजे छतरपुर जिले के नौगांव स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। सिंधिया यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और विशेष विमान से ग्वालियर जाएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान नौगांव में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 6़.15 बजे नौगांव से हेलीकाप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का सायं 6.30 बजे एयरपोर्ट आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान खजुराहों से सायं 6.35 वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications