बुंदेलखंड में फिर तेंदुए का शिकार, एक महीने में तीसरी घटना

बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र के पाटनहार में एक तेंदुए का शव फंदे में फंसा मिला है। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले ही बड़ामलहरा इलाके में ही एक तेंदुआ कुएं में तो एक तेंदुआ पड़ोसी जिले पन्ना के पवई इलाके में मृत मिला था।

बुंदेलखंड में फिर तेंदुए की मौत, शिकारी के फंदे में फंसा था

छतरपुर जिले में एक महीने में तेंदुए के शिकार की दूसरी घटना सामने आई है। बड़ामलहरा के वन परिक्षेत्र के पाटनहार में एक तेंदुए का शव फंदे में फंसा मिला है। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले ही बड़ामलहरा इलाके में ही एक तेंदुआ कुएं में तो एक तेंदुआ पड़ोसी जिले पन्ना के पवई इलाके में मृत मिला था। पवई में तेंदुए का करंट लगाकर शिकार किया गया था।

Recommended Video

    छतरपुर: पोस्टमार्टम के बाद तेंदुआ का किया अंतिम संस्कार,संदेहियों से पूछताछ जारी

    वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार बड़ामलहरा में सड़वा वीट पुखरिया सरकार मंदिर के पीछे पाटनहार में खेत के वन्य ग्राम के एक खेत में तेंदुए का शव मिला है। शाम करीब 4 बजे इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तेंदुए का ​पीएम कराया है। इधर बताया जा रहा है कि पास तेंदुए की मौत फंदे में फंसने के कारण हुई हैं। विभाग की जांच इस बिंदू पर आकर अटक गई कि फंदा किसान ने फसल बचाने लगाया था या किसी शिकारी ने शिकार की मंशा से ही फंदा लगाया था। हालांकि इस मामले में वन विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

    बड़ामलहरा के बाजना रेंज में भी हुई थी तेंदुए की मौत
    बता दें कि बीते जनवरी माह में ही इलाके के बाजना गांव में एक तेंदुए की मौत हो गई थी। बाजना रेंज के धनगुवां बीट के पाटन रानीताल गांव में तेंदुए का शव पानी में उतराते मिला था। घटना के बाद जहां इलाके में दहशत थी तो वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। कारण इस इलाके की अलग-अलग बीटों में तेंदुए की मौजूदगी से जहां किसान और ग्रामीण दहशत में हैं तो विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित बना है। इलाके की सीमाएं पन्ना जिले और टाइगर रिजर्व के नजदीक पड़ती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+